भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 2021 में 10 पर सेंट ग्रोथ होने की संभावना जताई जा रही है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की ओर दुनिया भर की हर कंपनी आकर्षित हो रही है। स्मार्टफोन कंपनियां अब 4G के मुकाबले 5G पर जोर दे रही है। चीन की लगभग सभी कंपनियां 4G के मुकाबले 5G मोबाइल को निर्मित कर रही हैं। इस साल देश में 5G फोन की शिपमेंट तीन करोड़ से भी ज्यादा रहने वाली है। रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि 5G नेटवर्क 2023 तक की शुरुआत में भी उपलब्ध नहीं होगा इसके बावजूद भी मोबाइल कंपनियां 5G मोबाइल को बनाने में जुटी हुई है। प्रचलित मोबाइल कंपनी जैसे रियल मी 1 प्लस इत्यादि तेजी से 5G मोबाइल को बेच रही है और अच्छा मुनाफा भी कमा रही है।
सस्ते 5G डिवाइस से डिमांड बढ़ेगी
CMR और IIG (इंडस्ट्री इंटेलिजेंट ग्रुप) कि एक विश्लेषणात्मक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 और इसके पश्चात स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा वृद्धि देखने को मिलेगी। आजकल हर व्यक्ति के पास स्मार्टफोन देखा जा सकता है। स्मार्टफोन उन व्यक्ति के पास भी देखा जा सकता है जो कि बहुत ज्यादा गरीब है। अर्थात कह सकते हैं कि हर व्यक्ति की चाहत बन गई है स्मार्टफोन। पूरे देश में 5G स्मार्टफोन आने से 20 हजार तक की रेंज वाले स्मार्टफोन को तेजी से बेचा जा रहा है।
तीन परसेंट की गिरावट
CMR और IIG (इंडस्ट्री इंटेलिजेंट ग्रुप) , एनालिसिस अमित शर्मा ने बताया है कि 2020 में भले ही स्मार्टफोन की ग्रोथ में गिरावट देखी गई है यह गिरावट तीन परसेंट थी। इससे स्मार्टफोन मोबाइल कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था परंतु अब स्मार्टफोन कंपनियां काफी मुनाफे में चल रही है।