समाजवादी पार्टी के एक विधायक को 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है। इस विधायक का नाम हरिओम यादव है। हरि ओम यादव फिरोजाबाद जिले की विधायक थे। इस विधायक की खास बात यह है कि यह समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी जी हैं। हरि ओम यादव पिछले काफी दिनों से पार्टी से हटकर काम कर रहे थे एवं इसके अलावा उन पर पार्टी के विरोध में काम करने का आरोप भी लगा था। इसी के कारण सपा अध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव ने इन पर कार्यवाही की है।
सपा पार्टी में हरिओम यादव काफी प्रचलित हुआ करते थे। उन्होंने 2017 में विधानसभा चुनावों की सीट जीतने में सफलता हासिल की थी। यह काफी खास बात थी क्योंकि देश की सबसे बड़ी पार्टी bjp भी इस चुनाव में शामिल थी उनको हराकर स्वयं विजेता बन गए थे।
बात उस समय की है जब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश कुमार यादव जी के चाचा ने जब दूसरी पार्टी का गठन किया था तो हरिओम यादव उनके साथ आ गए थे। 2019 में लोकसभा हरिओम यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से लड़ा था।