यह रोचक खबर भोपाल से है यहां पर एक NCC कैंप का आयोजन हो रहा है। हमारी न्यूज वेबसाइट ने इस NCC कैंप को कवर किया है। हमें इस कैंप के बारे में तब पता लगा जब हम यहां से गुजर रहे थे तो बहुत सारे NCC कैडेट नशा मुक्ति अभियान के ऊपर लोगों को जागरूक कर रहे थे। तो हमने सोचा कि इस चीज के बारे में और अधिक पता लगाया जाए ताकि अन्य लोग भी NCC कैडेट द्वारा किए जा रहे कार्य के बारे में भी जान सकें। हमने जब पूछताछ की तो पता चला कि यह 5 दिन का कैंप लगा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैडेट्स ने यह अभियान कोरोना सुरक्षा के उपायों को ध्यान में रखते हुए किया है। चलिए तो जानते हैं NCC कैडेट द्वारा किए गए सामाजिक कार्य के बारे में और अन्य-
यह भी पढ़ें- जानिए विस्तार से क्रिप्टोकरेंसी क्या है?- cryptocurrency meaning in hindi
हमने कुछ NCC कैडेट्स से पूछताछ की जिसमें उन्होंने बताया कि इस कैंप में (कोरोना सुरक्षा के उपायों को ध्यान रखते हुए) कई प्रकार के सामाजिक कार्य कराए जा रहे हैं। NCC कैडेट्स का जब भी कैंप लगाया जाता है तो इस प्रकार के कार्य सदैव ही किए जाते हैं। हम लोगों को इन कैडेट्स को देखते हुए यह चीज़ें सीखना चाहिए जो यह समाज के प्रति विभिन्न कार्य करते हैं। यह पांच दिवसीय कैंप 4 MP बटालियन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। एक कैडेट्स से वार्तालाप करने से पता चला है कि सी सर्टिफिकेट का एग्जाम देने के लिए प्रत्येक कैडेट को एक सीएटीसी कैंप करना अनिवार्य होता है। इसीलिए यह कैंप आयोजित किया गया है। यह कैंप बुधवार से शुरू हुआ है और रविवार को समाप्त हो जाएगा।
चौराहे पर खड़े होकर लोगों को किया जागरूक
NCC कैडेट्स ने बीच चौराहे पर खड़े होकर लोगों को नशा मुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक किया है। कैडेट्स ने नशा मुक्ति से संबंधित विभिन्न सुन्दर पोस्टर को भी बनाया।
आने वाले दिनों में भी कराएं जाएंगी विभिन्न प्रकार की गतिविधि
फिलहाल अभी कैंप को समाप्त होने में 3 दिन शेष बचे हुए हैं। हमें पता चला है कि यह NCC कैडेट आने वाले 3 दिनों में भी कई प्रकार के सामाजिक कार्यों को करेंगे। कोरोना के चलते कैडेट्स को अभी केवल सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ही बुलाया जाता है, इसके बाद छुट्टी कर दी जाती है। कैडेट्स ने बताया कि हमें सुबह नाश्ता और दोपहर के खाना और शाम के नाश्ता में कई प्रकार के व्यंजन खाने को प्रदान किए जाते हैं। हम कैंप के 3 दिनों में NCC कैडेट्स द्वारा किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक कार्यों के बारे में भी आपको जानकारी देंगे।
जानिए कैंप में क्या-क्या किया जाता है?
कैंप 4 MP बटालियन भोपाल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप में सुबह से शाम तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जाती है जैसे सबसे पहले कैडेट्स को सुबह 8:00 बजे बुलाया जाता है कुछ सामान्य गतिविधियों को करने के पश्चात लगभग 1 घंटे बाद बच्चों को परेड सिखाई जाती है फिर लगभग ढाई घंटे तक बच्चों को पढ़ाया जाता है, फिर खाना के लिए ब्रेक दिया जाता है। इसके बाद फिर लगभग डेढ़ से ढाई घंटे क्लास लगाई जाती हैं और फिर सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं। इसके बीच कैडेट्स को टी ब्रेक भी दिया जाता है।