May
Jio कंपनी दिन पर दिन भारतीय मार्केट में अपने प्रोडक्ट को लॉन्च कर मजबूत पकड़ बना ती जा रही है। Jio का भारतीय मार्केट में 5G स्मार्टफोन और लैपटॉप जल्द ही लांच होने वाले हैं। एक रिपोर्ट से पता चला है कि Jio कंपनी इस साल में AGM में अपना 5जी फोन और कम कीमत वाला लैपटॉप लॉन्च कर सकती है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि Jio फोन गूगल की पार्टनरशिप में निर्मित किया जा रहा है। और रिपोर्ट के अनुसार Jio का यह मोबाइल एंड्राइड को और एंड्रॉयड पर बेस्ट JioOS पर संचालित होगा। हालांकि आपको बता दें कि इस रिपोर्ट में लैपटॉप से संबंधित अधिक जानकारी को नहीं बताया गया है। कुछ लोगों का कहना है कि लैपटॉप 2023 के शुरुआती समय में आ सकता है।
Jio
वर्तमान समय में 5G फोन के ओएस पर गूगल और जियो के मध्य वार्तालाप चल रही है। टेलीकॉमटॉक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 5जी स्मार्टफोन में एंड्रॉयड गो ओएस की फैसिलिटी प्रदान की जाएगी। यह एंट्री लेवल एसएसटी केशंस के साथ किया जा सकता है। Jio कंपनी सस्ते 5जी फोन को भारतीय मार्केट में लांच कर अपनी पावर को कई गुना बढ़ा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस Jio वर्तमान समय में 5G स्मार्टफोन के ऊपर काम कर रही है।
यह भी पढ़ें- Smartphone Offer Holi 2021: इतने कम दामों में मिल रहे स्मार्टफोन! जल्दी कीजिए ऑफर सीमित समय के लिए है
ऐसा कहा जा रहा है कि लैपटॉप के लिए Jio कंपनी स्वयं का एक JioOS निर्मित कर रही है। हालांकि लीक से पता लगा है कि रिलायंस Jio कंपनी लैपटॉप 4G LTE कनेक्टिविटी के साथ मार्केट में पेश कर सकती है। इसका नाम जियोबुक रखे जाने की अधिक संभावना है। लीक से पता चले फीचर्स निम्नलिखित हैं जो कि जियोबुक में प्रदान किए जाएंगे- एचडी (1,366×768 पिक्सल) डिस्प्ले, 4 जीबी, डुअल-बैंड वाई-फाई, 64 जीबी तक eMMC स्टोरेज इत्यादि।