Rafale: भारत देश अपनी सेनाओं को मजबूत बनाने के लिए कई प्रकार के कदम उठा रहा है। हर देश अपनी सेना को मजबूत बनाने के लिए कुछ ना कुछ करता है इसी प्रकार भारत देश भी अपनी सेना को मजबूत बनाने के लिए वायु सेना की ताकत में इजाफा कर रहा है। फ्रांस से Rafale विमान की चौथी खेप बुधवार को भारत के अंबाला एयरपोर्ट पर आ चुकी है। इस बार फ्रांस से तीन Rafale विमान आए हैं।
भारतीय वायुसेना ने इस खुशी के चलते एक वीडियो भी अपलोड किया है जिसमें Rafale विमानों की लैंडिंग की जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Rafale की अगली अप्रैल माह में आएगी। इसमें 5 विमान आएंगे जिनको उत्तरी बंगाल में तैनात किया जाएगा। रूस के साथ भारत का 36 Rafale विमान का सौदा किया गया था। यह सौदा 2016 में 59000 हजार करोड़ रुपए का किया गया था। फ्रांस की दसॉ एविएशन कंपनी ने 5 लड़ाकू विमान की पहली खेप 28 जुलाई को भारत में भेजे थे। इन लड़ाकू विमान को बहुत ही आधुनिक तकनीकी के साथ विकसित किया गया है।
कोरोना के बावजूद भी Rafale समय पर मिल रहे हैं
फ्रांस के दूत इमैनुअल लेनिन ने एक रिपोर्ट में कहा है कि कोरोनावायरस जैसी भयंकर महामारी के बावजूद भी भारत को तय समय सीमा पर ही Rafale की डिलीवरी की जा रही है। यह फ्रांस के लिए गर्व की बात हैै।
यह भी पढ़ें- Poco X3 Pro: इतने कम दामों में मिल रहा इतने अच्छे फीचर्स वाला फोन!, जल्दी वुक कीजिए
Rafale से चीन चिंतित
Rafale जैसी टेक्नोलॉजी के विमान वर्तमान समय में चीन के पास उपलब्ध नहीं है। इससे चीन पाकिस्तान दोनों ही देश भारत से डरे हुए हैं। जुलाई 2020 में 11 Rafale विमान को भारतीय सेना में शामिल किया गया। फिलहाल इन विमानों को लद्दाख सीमा पर तैनात किया है।